विश्व एथलेटिक्स : जमैका को मैक्लोड ने दिया स्वर्ण का गौरव

लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज धावक उसेन बोल्ट के विश्व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक से चूकने के बाद जमैका को हुई निराशा को ओमार मैक्लोड ने स्वर्ण पदक जीतकर खत्म कर दिया।

यहां पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में मैक्लोड ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व चैम्पियन की उपाधि हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हुई इस स्पर्धा को मैक्लोड ने 13:04 सेकेंड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया और सोना जीता।

इसके अलावा, रूस के सर्गेई सुबेनकोव ने रजत और हंगरी के बलास्ज बाजी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

महिलाओं की तिहड़ी कूद स्पर्धा में वेनेजुएला की युलिमार रोजास ने पिछली बार की स्वर्ण पदक विजेता कैथरीन इबार्गुएन को मात देकर स्वर्ण जीता।

इबार्गुएन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वहीं कजाखस्तान की ओल्गा रोपाकोवा ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2012 में आयोजित ओलम्पिक खेलों में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493