पिता बनने के बाद जिंदगी बदल गई : जस्टिन टिंबरलेक

लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिंबरलेक का कहना है कि तीन साल पहले पिता बनने से उन्हें अद्भुत अनुभूति हुई है और इसका उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा है।

टिंबरलेक की शादी जेसिका बेल से हो चुकी है और इस जोड़े का एक बेटा सिलास रैंडल है।

टिंबरलेक ने अपने किताब ‘हिंडसाइट : एंड ऑल द थिंग्स आई कैन नॉट सी इन फ्रंट ऑफ मी’ में लिखा, “पिता होने के नाते जो चीजें मैंने सीखी हैं, वे अथाह हैं। इससे मुझे संबंधों को नए नजरिए से देखने का अवसर मिला।”

उन्होंने कहा, “बेटे को बड़ा होते हुए देखकर हैरान हूं। यह मुझे अधिक विचारशील बनाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493