नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह प्रदूषण भरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूरे क्षेत्र में वायु प्रदूषण रातोंरात ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 रही। यदि यह 400 से अधिक होगी तो इसे ‘गंभीर’ माना जाएगा।
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सुबह धुंध रहेगी।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath