बिहार में मौसम साफ

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है और मौसम साफ है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 20़.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। रात को लोग अब ठंड का एहसास करेंगे। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.6 डिग्री और पूर्णिया का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493