पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर प्रियंका के सामने विरोध प्रदर्शन

पठानकोट, 14 मई (आईएएनएस)। 1984 के सिख दंगे के सैकड़ों पीड़ितों ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया। प्रियंका यहां पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ के पक्ष में प्रचार करने आई थीं।

प्रदर्शनकारियों ने प्रियंका के दौरे का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की ‘हुआ तो हुआ’ टिप्पणी पर सवाल खड़े किए, जिसे पित्रोदा ने 1984 की हिंसा के संदर्भ में कहा था।

प्रियंका गांधी के साथ जाखड़, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पार्टी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले खन्ना कस्बे में एक रैली में कहा था कि उन्होंने पित्रोदा से कहा है कि वह अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जो लोग दंगे के दोषी हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493