मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र ने गुरुवार को कहा कि पिपावाव डिफेंस में 26 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए 13 दिनों का ओपेन ऑफर दो दिसंबर से शुरू होगा और उसके अगले महीने तक कंपनी का नाम और प्रबंधन नियंत्रण बदल जाने की उम्मीद है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, “ये कदम पूरा होने और संबंधित मंजूरी मिलने के बाद रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र पिपावाव डिफेंस के कर्जदाओं द्वारा मार्च 2015 में मंजूर किए गए कर्ज सरलीकरण पैकेज से बाहर निकलना चाहता है।”
कंपनी ने पहले कहा था कि आम लोगों से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अनिवार्य ओपेन ऑफर प्रति शेयर 66 रुपये पर पेश किया गया है।
बयाने में कहा गया है कि पिपावाव डिफेंस के प्रमोटरों के साथ हुए समझौते के तहत रिलायंस उनसे प्रति शेयर 63 रुपये के मूल्य पर 13 करोड़ शेयर (18 फीसदी) कुल 819 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र को हाल में महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के निकट मिहान में रक्षा क्षेत्र के लिए देश के पहले स्मार्ट शहर का विकास करने के लिए 290 एकड़ भूमि आवंटित की है। इसका नाम धीरूभाई अंबानी एरोस्पेस पार्क होगा।
dharmpath.com dharmpath