पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी के सहयोगी के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में भगोड़े मिहिर आर.भंसाली के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है। भंसाली मुंबई के रहने वाले हैं।

नीरव मोदी के फायरस्टार इंटरनेशनल कंपनी के कार्यकारी भंसाली पीएनबी घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से फरार है।

ईडी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी द्वारा इस मामले में अन्य जानकारियों का पता लगाने के लिए भंसाली से पूछताछ करना चाहती है।

नोटिस में कहा गया है कि भंसाली (40) धनशोधन मामले में भारत में वांछित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493