पीएनबी घोटाला : राहुल ने संसद में प्रदर्शन की अगुवाई की

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में 12,600 करोड़ रुपये पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में अपने पार्टी सांसदों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की अगुवाई की और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए।

संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और ए.के.एंटनी प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “संसद में आज एक जोरदार नारा सुनाई पर रहा है : नीरव मोदी को वापस लाओ।”

उन्होंने कहा, “एक नीरव मोदी है, दूसरा मोदी नीरव (चुप) है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493