पीएनबी घोटाला : सीबीआई ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी का पता लगाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है।

नीरव मोदी फिलहाल देश से फरार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है।

इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस का इस्तेमाल अन्य देशों में छिपे किसी शख्स का पता लगाने के लिए किया जाता है।

नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 11,515 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को नीरव मोदी और उसके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था लेकिन इससे पहले ही वे देश छोड़कर फरार हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493