पीएनबी बैंक में धोखाधड़ी यूपीए सरकार के समय हुई : निर्मला

शिलांग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी यूपीए सरकार के दौरान हुई।

रक्षामंत्री ने कहा कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी समेत जो भी इस धोखाधड़ी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार के समय हुआ था। दरअसल, हमने इसे प्रकाश में लाया। निश्चित रूप से इसमें कार्रवाई होगी।”

निर्माला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार यूपीए के एक के बाद एक घोटाले को उजागर कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493