नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट का पीएमइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन के असमी और मणिपुरी भाषा के संस्करण की सोमवार को शुरुआत हो गई। इस तरह पीएमइंडिया वेबसाइट अब 13 भाषाओं में उपलब्ध होगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, दोनों ही राज्यों के नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब वेबसाइट पर असमी और मणिपुरी दोनों ही भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी।
इसके साथ ही पीएमइंडिया वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त अब 11 क्षेत्रीय भाषाओं असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, और तेलुगू में उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath