‘पीएम नरेंद्र मोदी’ 11 अप्रैल को रिलीज होगी

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज तारीख 11 अप्रैल तय कर दी गई है। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

11 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है।

निर्माता संदीप सिंह ने फिल्म के पोस्टर के साथ ट्वीट किया, “पीएम नरेंद्र मोदी’ 11 अप्रैल को औपचारिक रूप से रिलीज होगी।”

फिल्म पहले पांच अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन इसके निर्माताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध की मांग करने वाली याचिका पर आठ अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया, जिसके बाद निर्माताओं ने नई तारीख की घोषणा की।

फिल्म में मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कहा, “आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। भारतीय न्यायपालिका का धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि आपको फिल्म पसंद आएगी और यह आप सभी को प्रेरित करेगी। जय हिंद।”

ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म मोदी की विनम्र शुरुआत से प्रधानमंत्री बनने की उनकी कहानी बयां करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493