पीएम मोदी ने अरब सागर में की स्कूबा डाइविंग

द्वारका-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने द्वारका के पास अरब सागर में स्कूबा डाइविंग की। PM मोदी ने इसकी तस्वीरें जारी कर कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था।

 

 

रविवार को पीएम मोदी द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद नौसेना के जवानों के साथ स्कूबा डाइविंग करने पहुंचे। वह गोमती घाट पर स्थित सुदामा सेतु पारकर पंचकुई बीच इलाके में पहुंचे थे। पीएम मोदी वहां से करीब 2 नॉटिकल मील दूर समुद्र में स्कूबा डाइविंग के लिए गए।

पीएम मोदी ने अपनी स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा की पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था उन्हें आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493