पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

ईटानगर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने 600 मेगावाट का कामेंग जलविद्युत स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैंने 2019 में इसका शिलान्यास किया तब चुनाव होने वाले थे. राजनीतिक टिप्पणीकारों ने शोर मचाया कि हवाई अड्डा नहीं बनने जा रहा है और आज इसका उद्घाटन हो रहा है. कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है.मोदी ने कहा कि आप जानते हैं कि हम एक कार्य संस्कृति लेकर आए हैं, जहां जिन परियोजनाओं का हमने शिलान्यास किया है, उनका उद्घाटन करते हैं. अटकाना, लटकाना, भटकाना का युग चला गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493