पीएसजी छोड़ेंगे मिडफील्डर बेन आफरा

पेरिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के मिडफील्डर हातेम बिन आरफा ने गुरुवार को कहा कि वह जून में अपने अनुबंध की समाप्ति के बाद क्लब छोड़ देंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 31 वर्षीय आरफा ने इस सत्र में एक भी आधिकारिक मैच नहीं खेला है। वह पीएसजी के अध्यक्ष नासेर अल खेलाफाई के जरिए 2016 में क्लब से जुड़े थे।

बेन आरफा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “कुछ ही समय में पीएसजी के साथ मेरा सफर समाप्त हो जाएगा। कई मुश्किलों के बावजूद मुझे खुशी है कि मैंने इस शर्ट को पहना। मैं अपने साथी खिलाड़ियों की यादों को सहेज कर रखूंगा और इस संदेश के साथ मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे समर्थन दिया।”

आरफा ने पीएसजी के लिए अब तक केवल 23 मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493