रियो डी जनेरियो, 30 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लामेंगो ने कोच पाउलो सीजर कारपेगियानी को बर्खास्त कर दिया है।
रियो डी जनेरियो स्टेट चैम्पियनशिप से क्लब के बाहर होने के बाद कारपेगियानी को कोच पद से हटाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब के कार्यकारी निदेशक रोड्रिगो काएटानो को भी हटा दिया गया है।
माराकाना स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में फ्लामेंगो क्लब को बोटाफोगो से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में फ्लामेंगो ने कहा कि सहायक कोच मॉरिसियो बारबिएरी अंतरिम आधार पर क्लब के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
कारपेगियानी ने इस साल जनवरी में फ्लामेंगो के कोच पद का कार्यभार संभाला था। उन्हें कोलंबिया के रेनाल्डो रुएडा के स्थान पर इस पद पर नियुक्त किया गया था।
फ्लामेंगो क्लब ने कारपेगियानी के मार्गदर्शन में 11 मैच जीते, तीन में हार का सामना किया और उसके तीन मैच ड्रॉ रहे।
dharmpath.com dharmpath