पीएसजी में शामिल होकर खुश हैं नेमार, एल्वेस : टिटे

रियो डी जनेरियो, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के कोच टिटे का कहना है कि नेमार और दानी एल्वेस फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन में शामिल होकर काफी खुश हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीएसजी के लिए अब तक खेले गए तीन मैचों में नेमार ने तीन गोल दागे और तीन गोल दागने में मदद भी की।

नेमार को इस साल समर ट्रांसफर विंडो के जरिए रिकॉर्ड फीस 22.2 करोड़ यूरो (26.18 करोड़ डॉलर) में बार्सिलोना से जर्मेन क्लब में शामिल किया गया था।

टिटे ने संवाददाताओं को दिए एक बयान में कहा, “मैंने नेमार और एल्वेस में नए क्लब में शामिल होने की खुशी देखी है। मैं खिलाड़ियों को खुश देखना चाहता हूं।”

ब्राजीलियाई कोच ने कहा, “मैंने किसी भी खिलाड़ी के क्लबों में स्थानांतरण के बारे में बात नहीं की। मैं अपने आप को यह अधिकार नहीं देता हूं।”

टिटे ने ब्राजील फुटबाल संघ के प्रशिक्षकों की बैठक में शामिल होने के बाद यह बयान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493