पीएसवी का अर्जेटीना के स्ट्राइकर रोमेरो के साथ करार

द हेग (नीदरलैंड्स), 22 दिसंबर (आईएएनएस)। पीएसवी क्लब ने अर्जेटीना के स्ट्राइकर मेक्सिमिलियानो रोमेरो के साथ करार की घोषणा की है।

रोमेरो को वेलेज सार्सफील्ड क्लब से पीएसवी में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 18 वर्षीय रोमेरो ने पीएसवी के साथ 2023 तक का करार किया है, जो अगले साल एक जुलाई से शुरू होगा।

पीएसवी ने अर्जेटीना के क्लब वेलेज को रोमेरो के साथ करार के लिए 1.05 करोड़ यूरो (1.25 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया है।

अर्जेटीना लीग में रोमेरो ने 39 मैचों में आठ गोल दागे हैं। पीएसवी के तकनीकी निदेशक ने क्लब की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “वह (रोमेरो) एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह पीएसवी के भविष्य के लिए काफी योगदान दे सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493