मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ‘पीकू’ के बाद इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। एक दिन पहले, गुरुवार को उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के साथ डमरू बजाया था।
अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए अभिनेता को कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘पीकू’ में अपने अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली थी।
इस बार वह अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार के लिए कोलकाता जाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
इरफान ने कहा, “कोलकाता में वापस आना जैसे मेरे जीवन के हिस्से को फिर से जीना हो। मैंने कई फिल्में की हैं, जो पश्चिम बंगाल में शूट की गई हैं, जैसे ‘पीकू’।”
इरफान की फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक व्यक्ति के जमूरा से मदारी बनने की कहानी दिखाई गई है।
dharmpath.com dharmpath