सेंसेक्स में 75 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.59 अंकों की गिरावट के साथ 27,126.90 पर और निफ्टी 14.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,323.20 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 90.71 अंकों की तेजी के साथ 27,292.20 पर खुला और 74.59 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 27,126.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,294.82 के ऊपरी और 27,034.14 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.1 अंकों की तेजी के साथ 8,350.00 पर खुला और 14.70 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 8,323.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,353.30 के ऊपरी और 8,287.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 12.98 अंकों की बढ़त के साथ 11,880.37 पर और स्मॉलकैप 20.54 अंकों की कमजोरी के साथ 11,976.74 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 5 सेक्टरों वाहन (0.63 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.43 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.23 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.06 फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (2.20 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.99 फीसदी), तेल और गैस (0.98 फीसदी), ऊर्जा (0.92 फीसदी) और धातु (0.49 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493