पीकेएल-6 : हरियाणा स्टीलर्स ने पेपरलेस टिकट की शुरुआत की

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स ने अपने घरेलू मैचों के टिकटों की बिक्री की शुक्रवार को घोषणा की।

हरियाणा को सोनीपत जिले के मोतीलाल नेहरू स्कूल स्पोर्ट्स में 12 से 18 अक्टूबर तक अपने घरेलू मैच खेलने हैं। फ्रेंचाइजी ने एक दिन के टिकट की कीमत 499 रुपये रखी है जिसमें दो मैच शामिल होंगे।

इसके अलावा सेंट्रल सिटिंग के लिए 700 रुपये और हॉस्पिटलिटी सिटिंग के लिए 1250 रुपये में टिकट उपलब्ध होंगे।

हरियाणा स्टीलर्स ने डिजिटल टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की है जिसमें पेपरलेस/डिजिटल टिकटिंग सिस्टम द्वारा पार्टनर टिकटिंग पोर्टल, पेटीएमडॉटकॉम या इनसाईडरडॉटइन पर टिकट बुक करने वाले दर्शकों को क्यूआर कोड/नंबर दिया जाएगा और वे अपने फोन पर यह कोड दिखाकर स्टेडियम में प्रवेश पा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493