लंबे अरसे से है अरुणाचल जाने की ख्वाहिश : सलमान खान

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि लंबे अरसे से उनकी ख्वाहिश अरुणाचल प्रदेश जाने की रही है।

सलमान खान एमटीबी माउंटेन अरुणाचल बाइसाइकिल रेस के दूसरे संस्करण के कर्टन रेजर कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू के साथ शामिल हुए।

अरुणाचल प्रदेश के प्रति अपने प्रेम के बारे में सलमान ने कहा, “मैं वहां कभी नहीं गया, लेकिन मैं नहीं जानता कि मैं अरुणाचल प्रदेश को इतना ज्यादा क्यों पसंद करता हूं। मैं लंबे अरसे से वहां जाने की ख्वाहिश पाले हुआ हूं। मैंने माटिन रे टैंगू के साथ ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म की थी जो अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। जब भी वह मुझसे मिलते हैं, मुझे अरुणाचल प्रदेश के इटानगर आने के लिए कहते हैं।”

अभिनेता ने कहा कि रे हमेशा अरुणाचल प्रदेश की नदियों, पहाड़ों के बारे में बात करते हैं और उनकी ये बातें उन्हें अरुणाचल प्रदेश की ओर आकर्षित करती हैं।

सलमान ने कार्यक्रम के लिए राज्य के पारंपरिक पोशाक मरून रंग की मोनपा जैकेट पहन रखी थी।

बकौल सलमान, उन्होंने अरुणाचल जाने की कई बार कोशिश की, लेकिन बात बनी नहीं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार वह वहां के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा पाएंगे।

अभिनेता ने आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के ट्रेलर को शानदार बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493