दवा विक्रेताओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ओडिशा के केमिस्ट भी शामिल

भुवनेश्वर, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा में शुक्रवार को दवाओं की हजारों दुकानें बंद रहीं, क्योंकि दवाओं के फुटकर विक्रेता राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल थे।

केंद्र सरकार की ओर से ई-फार्मेसी का संचालन करने की अनुमति प्रदान करने के फैसले का केमिस्ट विरोध कर रहे हैं। फुटकर विक्रेता रिटेल सेक्टर में शतप्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के खिलाफ हैं।

पूरे राज्य में दवाओं की करीब 4,000 थोक मूल्य की दुकानें और 22,000 खुदरा दुकानें बंद रहीं। उत्कल केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (यूसीडीए) ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद को अपना समर्थन प्रदान किया।

हालांकि मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में स्थित दवा की दुकानें खुली हुई थीं।

यूसीडीए के महासचिव प्रशांत महापात्र ने कहा, “हम केंद्र सरकार के ऑनलाइन फॉर्मेसी के विचार का सख्त विरोध करते हैं। अगर मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493