स्प्रिंगफिल्ड, 29 जुलाई (आईएएनएस)।बाल्टुसरोल गोल्फ क्लब में खेली जा रही पीजीए चैम्पियनशिप के पहले दिन की समाप्ति के बाद भारतीय पुरुष गोल्फ खिलाड़ी अर्निबान लाहिड़ी 107वें स्थान पर चल रहे हैं।
उन्होंने पहले दिन 3-ओवर 73 का स्कोर किया।
विश्व के 64वें नंबर के खिलाड़ी ने गुरुवार को तीसरे और चौथे होल में दो बोगी लागइर्ं। हालांकि उन्होंने अगले पांच होल में पार स्कोर किया।
10वें होल में बर्डी लगाकर उन्होंने कुछ भरपाई करने की कोशिश की, लेकिन 13वें होल पर बोगी और 15वें होल पर डबल बोगी के कारण वह और पीछे हो गए। 17वें होल पर बर्डी ने उन्हें 73 के स्कोर पर पहुंचाया।
पहले स्थान पर अमेरिका के जिम्मी वाल्कर रहे। उन्होंने 5-अंडर 65 का स्कोर किया।
dharmpath.com dharmpath