निकोसिया, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई गायक, गीतकार, व्यापारी और टेलीविजन शख्सियत पीटर आंद्रे अपने बेटों जूनियर 11 और चार माह के बेटे थियो के साथ स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते नजर आए।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, वह ईस्टर की छुट्टियों के लिए फिलहाल साइप्रस में हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर फोटो साझा की, जिसमें वह थियो को अपने हाथों में पकड़े नजर आ रहे हैं और जूनियर के साथ पूल में तैर रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “अपने बेटों के साथ एक डुबकी।”
तस्वीर में थियो पूरी तरह से ढके नजर आए, वहीं जूनियर कैमरे की ओर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath