नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पांच बार के ओपन चैम्पियनशिप विजेता पीटर थॉमसन इंडिया गोल्फ अवार्ड्स-2015 के लिए चुनी गई जूरी की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार यह सम्मान समारोह फरवरी में होना है जिसमें गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस समारोह में पेशेवर खिलाड़ियों के अलावा एमेच्योर वर्ग में खेलने वाले गोल्फ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाता है।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के 85 वर्षीय पीटर बढ़ती उम्र के बावजूद गोल्फ की दुनिया में बेहद सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath