पीडब्ल्यूएल : दिल्ली के सामने यूपी की बड़ी चुनौती

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यएल) के में पहली जीत के लिए तरस रही दिल्ली सुल्तांस के सामने सोमवार को विजयी रथ पर सवार यूपी दंगल की बड़ी चुनौती है।

यह मैच सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम सात बजे से शुरू होंगे।

हालांकि दिल्ली टीम की महिलाओं में संगीता फोगट ने ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन हेलन मारूलिस के खिलाफ मुकाबले में शानदार खेल से सबका दिल जीता था। उनके प्रदर्शन से टीम में स्फूर्ति आ गई है। अब उन्हें एक वजन कम श्रेणी की विश्व चैम्पियन वानेसा से खेलना है। वहीं संदीप तोमर और नितिन राठी के बीच 57 किलोग्राम भारवर्ग का मुकाबला आकर्षण का क्रेंद्र रहेगा। पहले सीजन में नितिन ने इस पूर्व एशियाई चैम्पियन संदीप को हराया था। 65 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंग और तीन बार के विश्व विजेता अलीयेव हाजी के बीच भी कांटे की टक्कर हो सकती है। सुशील यदि फिट हो जाते हैं तो बेकजोद के खिलाफ मुकाबला भी बेहद रोचक हो सकता है।

यूपी टीम के सह-मालिक सनी कत्याल ने कहा कि वह अब तक के अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। नितिन राठी और वानेसा ने उन्हें खासतौर पर खुश होने का मौका दिया है। हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना है। वहीं दिल्ली टीम के सह-मालिक आशीष भूटानी ने कहा कि हमारी पुरुष टीम काफी मजबूत है। महिलाओं में अगर एक मुकाबला भी हम जीत जाते हैं तो हम इस मैच के विजेता के रूप में सामने आएंगे।

मुकाबले इस प्रकार हैं। (पहला नाम दिल्ली सुल्तांस का) 57 किलोग्राम – संदीप तोमर बनाम नितिन राठी, 65 किलोग्राम – अलीयेव हाजी बनाम बजरंग पूनिया, 74 किलोग्राम – सुशील कुमार बनाम अब्दुराखामनोव बेकजोद, 92 किलो – अलबरोव असलान बनाम विक्की, 125 किलो – हितेंद्र बनाम जमालुद्दीन, 50 किलो – मारोई मेजि़यन बनाम विनेश फोगट, 57 किलो – संगीता फोगट बनाम वानेसा कालादजि़ंस्काया, 62 किलो – मोनिया बनाम गीता फोगट, 76 किलो समर इब्राहिम हम्जा बनाम जैनेत नेमेत।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493