सीजन 10 के बाद ‘मॉर्डन फैमिली’ समाप्त हो जाएगी

लॉस एंजिल्स, 14 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो ‘मार्डन फैमिली’ के अगले साल अपने दसवें सीजन के बाद समाप्त हो जाने की उम्मीद है।

इस शो के निर्माता स्टीव लेविटेन व क्रिस्टोफर लॉयड ने यह जानकारी दी।

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एबीसी ने शो के दसवें सीजन का नवीनीकरण किया, जबकि लेविटन व लॉयड ने पुष्टि की यह इसका अंतिम भाग होगा।

लेविटन ने कहा, “हमारी योजना इसे 10 पर खत्म करने की है। जब हम शो खत्म करके जा रहे हों और दर्शक इसे जारी रखना चाहते हों, तो फिर इसका अर्थ है कि शो को खत्म करने का यह सही अवसर है। लेकिन, मैं ऐसी कल्पना नहीं कर सकता यह हो पाएगा।”

मॉर्डन फैमली में एड ओ’ नील, जूली बोवेन, टाय बर्रेल, एरिक स्टोनस्ट्रीट, जेसी टेलर फग्र्यूसन व सोफिया वेरगारा ने भूमिकाएं निभाईं हैं। शो की विविधता को लेकर इसकी सराहना की गई। इसमें एक वैवाहिक समलैंगिक दंपति व प्रवासी लोगों के जीवन को दिखाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493