उयुनी (बोलीविया), 14 जनवरी (आईएएनएस)। हीरो मोटरस्पोटर्स टीम रैली के ओरियोल मीना और सी.एस. संतोष ने डकार रैली के सातवें चरण में क्रमश: 17वां और 40वां स्थान हासिल किया है।
मीना और संतोष ने इस चरण में सावधानी से काम लिया और बिना किसी सहायता के अपनी मंजिल पर पहुंचे।
मीना ने इस चरण में 17वां स्थान हासिल किया। वह इसी के साथ कुल मिलाकर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अभी तक अपना कुल समय 23 घंटे 24 मिनट और दो सैकेंड निकाला है।
संतोष का दिन अच्छा रहा और वह शनिवार को 39वें स्थान पर पहुंच गए और सात चरण के बाद वह कुल मिलाकर 40वें स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 28 घंटे, नौ मिनट और 41 सेकेंड का समय निकाला है।
dharmpath.com dharmpath