राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि टीवी राजेश्वर एक अनुशासन प्रिय तथा अपने दायित्वों के प्रति सजग राज्यपाल थे, जिन्होंने 8 जुलाई, 2004 से 27 जुलाई, 2009 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद के दायित्व का निर्वहन किया था।
राजेश्वर 1949 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक भी रहे। उन्होंने 1983 में अरुणाचल प्रदेश के उप राज्यपाल, 1985 में सिक्किम के राज्यपाल तथा 1989 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का दायित्व संभाला।
राजेश्वर राज्यपाल पद का दायित्व संभालने वाले प्रथम आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2012 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया था।
नाईक ने कहा कि उन्होंने अपने अनुभव से समय-समय पर उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रहेगा।
dharmpath.com dharmpath