दलाई लामा के उपदेश सुनने बोधगया पहुंचे रिचर्ड गेरे

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे बौद्ध धर्म पर तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को बिहार के बोध गया पहुंचे।

दलाई लामा शनिवार को जब प्रार्थना कर रहे थे, तो गेरे को महाबोधि मंदिर में कुछ विदेशियों और भिक्षुओं के साथ देखा गया।

तिब्बती मठ के एक अधिकारी ने कहा, “गेरे शनिवार को दलाई लामा से मिले।”

अभिनेता बोध गया चौथी बार आए हैं। इससे पहले वह 2010, 2012 और 2017 में आ चुके हैं।

गेयर ‘प्रिटी वुमन’ और ‘रनवे ब्राइड’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह दलाई लामा के हाई-प्रोफाइल अनुयायियों में से एक माने जाते हैं।

दलाई लामा बोधगया में दो जनवरी से हैं और उनके एक फरवरी तक यहां रहने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनियाभर से करीब एक लाख श्रद्धालुओं के बोधगया आने की संभावना है।

दलाईलामा अपनी मातृभूमि से पलायन करने के बाद से 1959 से भारत में रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493