पीडब्ल्यूएल-3 : फाइनल में आज भिड़ेंगे पंजाब और हरियाणा

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के तीसरे सीजन के फाइनल में आज पंजाब रॉयल्स और हरियाणा हैमर्स की टीमें यहां के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची हैं। पिछले सीजन में पंजाब ने खिताब अपने नाम किया था। इस बार हरियाणा की कोशिश पिछली हार का बदला लेने की होगी।

दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को हरियाणा की टीम ने यूपी दंगल को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

आठ बाउट के बाद दोनों टीमों 4-4 की बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी बाउट में चाइनीज गर्ल सुन यनान ने यूपी दंगल की विनेश फोगट को हराकर हरियाणा को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पहले, बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पंजाब ने वीर मराठा को मात देकर फाइनल का सफर तय किया था।

फाइनल में पंजाब की कोशिश लगातर दूसरी खिताबी जीत हासिल करने की होगी तो वहीं हरियाणा की टीम पिछली हार बदला लेना चाहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493