तमिलनाडु में गणतंत्र दिवस मनाया गया

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में 69वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को देशभक्ति की भावना और उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां मरीना बीच पर ध्वजारोहण किया।

पुरोहित ने सेना की तीनों शाखाओं और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सलामी भी ली।

मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी और उनके मंत्रियों और बड़ी संख्या में लोगों ने रंगीन पोशाक पहने हुए स्कूली बच्चों द्वारा पेश किए गए नृत्य व विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

राज्य के जिला क्लेक्टरों ने राज्यभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस दल की सलामी ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493