पीडीपी ने पत्थरबाजों पर भाजपा मंत्री की टिप्पणी की निंदा की

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गुरुवार को अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व राज्य के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा की कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी को ‘घृणित’ करार दिया।

कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री ने पत्थरबाजी करते युवकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “लातों के भूत बातों से नहीं मानते।”

उन्होंने कहा कि कुछ युवक जो पाकिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे, वह सुरक्षा बलों द्वारा पीटे जाने के बाद भारत समर्थक नारे लगाने लगे।

पीडीपी के उपाध्यक्ष सरताज मदनी ने एक बयान में कहा, “यह घृणित बयानबाजी है, यह न सिर्फ अनुचित है बल्कि खतरनाक भी है। कश्मीर युवकों के खिलाफ इस तरह की घृणित और खतरनाक बयानबाजी एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा किया जाना अशोभनीय है।”

मदनी ने कहा कि मंत्री का बयान मंत्रिमंडल के कथन का उल्लंघन करता है जिसमें घाटी में लोगों के जीवन के नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई है।

पीडीपी नेता ने कहा कि पार्टी के संरक्षक रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भाजपा के साथ गठबंधन जम्मू एवं कश्मीर में विभिन्न धर्मो के बीच अंतर को भरने के लिए किया था।

मदनी ने कहा, “लोगों को साथ लाने की बजाय इस तरह की विकृत बयानबाजी दुर्भाग्यवश सिर्फ खाई को चौड़ा कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493