जम्मू, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन राज्य में शांति, विकास और बेहतर पर्यटन के लिए है।
सईद ने लखनपुर से थेन तक 19 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन, राज्य में शांति, विकास और बेहतर पर्यटन के लिए हुआ है।
उन्होंने कहा कि कठुआ जिले के लखनपुर कस्ब जम्मू-कश्मीर के लिए प्रवेश द्वार है और यहां पर्यटन की अपार संभावना है।
सईद ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “लखनपुर, जम्मू-कश्मीर का पर्यटन प्रवेश द्वार बन सकता है, क्योंकि यहां पर्यटन की अपार संभावना है, जिसे हम विकसित करेंगे।”
भाजपा से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि बिजली की कमी से राज्य भर में हर औद्योगिक गतिविधि बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर लगभग 44 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है।
इससे पहले सईद ने जम्मू में बस अड्डे पर एक बहुस्तरीय पार्किं ग की आधारशिला रखी। इसकी अनुमानित लागत 201 करोड़ रुपए है।
dharmpath.com dharmpath