श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक विधायक के घर पर बुधवार को पेट्रोल बम से हमला किया गया।
पुलिस ने कहा कि अज्ञात लोगों ने मेमनदेर गांव में मोहम्मद युसूफ के घर पर बम फेंका।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बम से घर के एक हिस्से में आग लग गई, लेकिन इसे तत्काल बुझा लिया गया।”
dharmpath.com dharmpath