पीबीएल : कश्यप को श्रीकांत के खिलाफ आगाज की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप दो जनवरी से शुरू हो रहे प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में अपने साथी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के खिलाफ आगाज को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

पीबीएल में कश्यप जहां हैदराबाद हंटर्स के लिए खेलते नजर आएंगे, वहीं श्रीकांत बेंगलुरू टॉप गन्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हैदराबाद और बेंगलुरू की टीमें तीन जनवरी को एकदूसरे के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।

कश्यप ने कहा, “मैं अपने पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि श्रीकांत के खिलाफ ही मेरा पहला मैच होगा। अगर हम एकदूसरे के खिलाफ कोर्ट पर उतरते हैं तो यह एक रोमांचक मैच होगा।”

उन्होंने कहा, “ली चोंग वेई भी हमारी टीम का हिस्सा हैं और हमारी टीम काफी मजबूत है। हम पीबीएल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

दो वर्ष के अंतराल के बाद नए नाम के साथ शुरू हो रहे पीबीएल में शहर आधारित छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। यह टीमें हैं, दिल्ली एसर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरू टॉप गन्स, चेन्नई स्मैशर्स, मुंबई रॉकेट्स और अवध वॉरियर्स।

17 जनवरी को पीबीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा। जबकि अवध वॉरियर्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच दो जनवरी को होने वाले मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493