पीबीएल फ्रेंचाइइजी बेंगलुरू टॉप गन्स लॉन्च

बेंगलुरू, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की फ्रेंचाइजी बेंगलुरू टॉप गन्स ने मंगलवार को अपनी टीम का ऐलान किया।

लीग ने यहां अपनी टीम का लोगो भी लॉन्च किया। इंडिया ओपन विजेता किदंबी श्रीकांत को बेंगलुरू टीम का कप्तान चुना गया है। टीम में आठ पुरूष खिलाड़ी और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

श्रीकांत के अलावा टीम में अश्विनी पोनप्पा, सुओ डी, समीर वर्मा, आनंद पवार, जोएकिम फीशर नील्सन, रोबर्ट ब्लैयर, खिम वाह लिम, हून थीम हाओ और बी. सुमिथ रेड्डी शामिल हैं।

पीबीएल की शुरुआत अगले साल दो जनवरी से हो रही है। बेंगलुरू से पहले लीग के मैच हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई में खेल जाएंगे जबकि लीग के सेमीफाइनल मैच हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू में खेले जाएंगे। फाइनल दिल्ली में 17 जनवरी को होगा।

लीग में दो पुरूष एकल, दो महिला एकल, एक पुरूष युगल और एक मिश्रित युगल के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक गेम 15 प्वाइंट का होगा। जबिक 14 ऑल में फैसला सडन डेथ से किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493