नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा देने की मांग कर डाली।
केजरीवाल ने अपने कार्यालय पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को छापेमारी का आदेश देने के मुद्दे पर यह इस्तीफा मांगा।
उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को की गई छापेमारी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को बचाने के लिए की गई थी।
dharmpath.com dharmpath