पीसएजी में ही रहना चाहते हैं सिल्वा

रियो डी जनेरियो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व कप्तान थियागो सिल्वा ने इस फुटबाल सत्र के समाप्त होने के बाद भी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन में ही रहने की इच्छा जताई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 32 वर्षीय सिल्वा का फ्रेंच लीग-1 के दिग्गज क्लब जर्मेन के साथ 2018 तक का करार है और कथित तौर पर यूरोप के कई शीर्ष क्लब उनके साथ करार करना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘साम्बाफुट’ की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मेन के सेंट्रल डिफेंडर ने कहा कि क्लब के साथ नए करार के बारे में उन्होंने पिछले साल चर्चा शुरू की थी। अभी तक इसे जारी क्यों नहीं रखा गया? इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

सिल्वा ने कहा, “हालांकि, मैं इस क्लब में खुश हूं। मैं यहां रहना चाहता हूं और अपने करार को क्लब के साथ आगे बढ़ाना चाहता हूं लेकिन इस बारे में हमें क्लब के अध्यक्ष से चर्चा करने की जरूरत है।”

पिछले सप्ताह सिल्वा के एजेंट पाउलो टोनिएटो ने कहा था कि अगर इस साल के दिसम्बर तक क्लब की ओर से कोई नया प्रस्ताव नहीं मिला, तो सिल्वा जर्मेन क्लब से जा सकते हैं।

सिल्वा 2012 में 4.2 करोड़ यूरो (4.5 करोड़ डॉलर) में एसी मिलान से जर्मेन क्लब में आए थे और अब वह पेरिस के क्लब के लिए 166 मुकाबले खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493