चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि लंबी दूरी के समुद्री पी8आई विमान से नौसेना गहन चौकसी और त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम होगा।
चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि लंबी दूरी के समुद्री पी8आई विमान से नौसेना गहन चौकसी और त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम होगा।
पर्रिकर यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर अरकोनम में आईएनएस राजाली पर थे। उन्होंने पी8आई विमान को राष्ट्र को समर्पित किया।
पर्रिकर एक पी8आई पर सवार होकर सुबह पोर्ट ब्लेयर से नौसेना के एक प्रमुख हवाईअड्डा, आईएनएस राजाली पहुंचे।
इस उड़ान के दौरान पर्रिकर को विभिन्न संवेदकों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों और उनकी क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि यह विमान भारतीय नौसेना को गहन चौकसी के साथ ही आप स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक पहुंच और सुगमता प्रदान करेगा।
पर्रिकर के अनुसार, परीक्षण के संक्षिप्त चरण में भी पी8आई विमान ने कई सारे सामरिक कीर्तिमान बनाए हैं। इसमें मलेशियन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच370 के तलाशी अभियान में भागीदारी, हवा से लांच की गई हारपून ब्लॉक द्वितीय मिसाइल का दुनिया में पहली बार सफलतापूर्वक दागा जाना, टॉरपीडो फायरिंग और प्रमुख नौसैन्य अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पी8आई विमान बोइंग के पी8ए पोसीडॉन विमान का ही एक संस्करण है।
भारतीय नौसेना ने 2009 में इस श्रेणी के आठ विमानों के लिए दो अरब डॉलर के एक ठेके पर हस्ताक्षर कर इस विमान का पहला अंतर्राष्ट्रीय खरीदार बन गई।
इन आठ विमानों में से अंतिम विमान पिछले महीने भारत को मिल गया।
पी8आई लंबी दूरी के पनडुब्बी रोधी कार्रवाई, सतह रोधी अभियान, खुफिया, चौकसी एवं टोह, समुद्री एवं समुद्र तटीय अभियानों के लिए सुसज्जित है।
यह विमान पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में संवर्धित समुद्री सतह और उपसतह चौकसी में भी मददगार होगा।
इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धोवन, और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पूर्वी नौसेना कमान) वासइ एडमिरल सतीश सोनी सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।
dharmpath.com dharmpath