पुंछ में भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की गोलाबारी (लीड-1)

जम्मू, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को पुंछ जिले में दो जगहों पर भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

अधिकारियों ने कहा कि शाहपुर इलाके में गोलाबारी के बाद पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के सबजियन इलाके में गोलाबारी की।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार की सुबह नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के शाहपुर इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए 83 एमएम के मोर्टार के गोले दागने शुरू किए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी और फायरिंग पर जवाबी कार्रवाई की और समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल किया।”

उन्होंने कहा, “शाहपुर में अभी भी दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के सबजियान इलाके में भी सोमवार दोपहर बाद गोलाबारी शुरू कर दी है। “

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना इस समय सबजियान में पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब दे रही है। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493