पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बढ़त

पुडुचेरी, 23 मई (आईएएनएस)। पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।

गुरुवार को जारी मतगणना में कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएनआरसी के उम्मीदवार पर एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है।

कांग्रेस ने यहां से वीई. वैथीलिंगम को मैदान में उतारा है जबकि एआईएनआरसी ने नारायणस्वामी केशवन को अपना उम्मीवार बनाया है।

चुनाव आयोग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक वैथीलिंगम को अब तक 1.69 मत मिले हैं जबकि केशवन के हिस्से 89,000 मत आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493