पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी चुनाव जीते

चेन्नई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने मंगलवार को 11,144 मतों से नेल्लीथोपे सीट से जीत दर्ज की है।

नारायाणसामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के उम्मीदवार को को 11,144 मतों से पराजित किया। नारायणसामी को कुल 18,709 वोट मिले।

कांग्रेस सदस्य जॉन कुमार के इस्तीफे के बाद इस सीट के लिए शनिवार को उपचुनाव हुआ, ताकि नारायणसामी चुनाव लड़ सकें और मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकें।

नारायाणसामी ने मई 2016 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। कांग्रेस ने उन्हें सर्वसम्मति से चुनकर मुख्यमंत्री बना दिया था।

कानून के तहत कोई भी मंत्री जो विधानसभा का सदस्य नहीं है, उसे पदभार संभालने के छह महीने के भीतर चुनाव लड़ना और जीतना अनिवार्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493