पुणे : आग में झुलसने से 5 की मौत

पुणे, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां चाकन में गुरुवार सुबह एक सूती कपड़ों की कंपनी के गोदाम में आग लगने से चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

पुणे, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां चाकन में गुरुवार सुबह एक सूती कपड़ों की कंपनी के गोदाम में आग लगने से चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है, जब गोदाम में तेजी से आग फैल गई।

सनी औद्योगिक गोदाम पुणे के बाहरी इलाके से लगभग 45 किलोमीटर दूर चाकन इलाके के खराब्वादी में स्थित है।

आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल और छह पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया गया।

सभी मृतक कंपनी के कर्मचारी थे। वहीं कुछ लोग आग से बचने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493