पुणे की आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बने फ्लेमिंग

कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पुणे फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच बनाया गया है।

फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

फ्लेमिंग (42) इससे पहले आईपीएल से निलम्बित चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच थे। वह सात साल से इस पद पर थे।

अब फ्लेमिंग को पुणे फ्रेंचाइजी में सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले उनके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, रविचंद्रन अश्विन और फॉफ दू प्लेसिस का साथ मिलेगा।

दिसम्बर में हुए ड्रॉफ्ट में पुणे टीम ने भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन फ्लेमिंग को भी अपने साथ जोड़ा था।

फ्लेमिंग की देखरेख में सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब जीता था। इसके अलावा इस टीम ने चैम्पियंस लीग खिताब 2010 में जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493