पुणे के आयुध कारखाने में विस्फोट, 2 मरे (लीड-1)

पुणे, 15 जून (आईएएनएस)। पुणे के आयुध कारखाने में गुरुवार सुबह विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई।

खड़की पुलिस थाने के जांच अधिकारी दिलीप सालुंखे ने बताया कि यह विस्फोट रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्टरी देहू रोड (ओएफडीआर) में सुबह 9.20 बजे हुआ। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दोनों लोग विस्फोट की वजह से बुरी तरह से जल गए थे, जिसके बाद तत्काल उनकी मौत हो गई।

रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सेना के विशेषज्ञ विस्फोट स्थल की जांच कर रहे हैं। घटना में प्रतिष्ठान की किसी इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची है।

पीड़ितों की पहचान अशोक काशीनाथ (51) तथा एस.मारिया रोख (47) के रूप में हुई है और दोनों ही खड़की के निवासी हैं।

आयुध कारखाने का सुरक्षा दल घटना की विस्तृत जांच करेगा और इस बात का पता लगाएगा कि घटना का कारण तकनीकी या मानवीय भूल है। साथ ही बचाव संबंधी उपाय भी किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493