पुणे : छात्र की पिटाई के लिए शिक्षक गिरफ्तार

पुणे, 13 नवंबर (आईएएनएस)। स्कूल का काम पूरा नहीं करने पर 11 वर्षीय छात्र की पिटाई करने के आरोप में यहां एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पिटाई के कारण बच्चे के चेहरे पर पक्षाघात हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना अक्टूबर में शिवाजीनगर में एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय श्री शिवाजी प्रिपरेटरी मिलिट्री स्कूल (एसएसपीएमएस) में हुई थी।

माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार को पुलिस ने शिक्षक संदीप गाडे को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपीएमएस की प्रधानाचार्या स्मिता एस. पाटील ने आईएएनएस को बताया, “माता-पिता के मुताबिक, यह घटना 25 अक्टूबर को हमारी टर्मिनल परीक्षाओं से पहले हुई थी, लेकिन हमें बस कल ही (सोमवार) इसके बारे में सूचित किया गया। हमने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि गाडे लगभग 550 आवासीय विद्यार्थियों वाले स्कूल में 15 साल से काम कर रहा था, लेकिन पहेल कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी।

पाटील ने कहा कि घटना की जांच के लिए स्थापित एक समिति छात्र को चिकित्सा सहायता या मुआवजा प्रदान करने का भी फैसला करेगी।

माता-पिता ने कहा कि वे तीन नवंबर को दिवाली की छुट्टियों के लिए कक्षा छह में पढ़ने वाले अपने बेटे को लेने इंदापुर से शिवाजीनगर गए थे। उन्होंने उसके चेहरे पर कुछ असामान्य सा देखा, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया।

दिन गुजरने के साथ बच्चे के चेहरे की चोट सामने आने लगी और उसने अपना चेहरा ढंक रखा था।

लड़के ने तब खुलासा किया कि उसे थप्पड़ मारा गया था और एक ड्रॉइंग प्रोजेक्ट को पूरा नहीं करने पर उसका सिर लकड़ी की बेंच पर दे मारा गया था।

परिवार उसे बारामती के एक अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि लड़के को चेहरे पर पक्षाघात हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493