पुणे में मदुरै एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतरी

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में बांद्रा एलटीटी-मदुरै एक्सप्रेस का एक डिब्बा शुक्रवार तड़के पटरी से उतर गया जिससे व्यस्त मुंबई-पुणे क्षेत्र में इंटरसिटी सेवाएं बाधित हुईं।

यह घटना बीती रात 2.45 बजे की है जब पुणे जिले के खंडाला स्टेशन पर सीटर-कम लगेज कोच पटरी से उतर गया।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और पटरी से उतर गए कोच को दोबारा ट्रेन से जोड़ने के बाद इसे सुबह लगभग छह बजे दोबारा रवाना किया गया।

मुंबई-पुणे मार्ग पर पांच सेवाएं बाधित हुईं जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिंहगढ़ एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस और करजत-पुणे-करजत यात्री ट्रेन रद्द कर दी गई थी और भुसावल-पुणे एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493