पुणे में साड़ी की दुकान में आग लगी, 4 मरे

पुणे, 9 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को साड़ी की एक प्रसिद्ध दुकान में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे पुलिस (ग्रामीण) के एक अधिकारी के अनुसार, शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित देवाची उर्ली में स्थित दुकान में आग की खबर सुबह पांच बजे मिली जब दुकान के कर्मचारी दुकान में ऊपर के कमरे में सो रहे थे।

आग बहुत जल्द दुकान से ऊपर के कमरों तक फैल गई और वहां सो रहे कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दुकान में और कर्मचारी भी सो रहे थे।

आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल की पांच गाड़ियां आ गई हैं और अग्निशमनकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493